- बुजुर्गों से विधायक सुदेश राय ने कराया लोकार्पण और भूमिपूजन
विधायक सुदेश राय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र के चौमुखी विकास की बात कही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव क्षेत्र के सांसद आलोक शर्मा प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर क्षेत्र में होने वाले निर्माण कार्यों को लेकर सक्रिय बने हुए हैं । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश के साथ मध्य प्रदेश जिला और हमारे विधानसभा क्षेत्र का संपूर्ण विकास हो रहा है नई सड़के बना रही है अस्पतालों का निर्माण किया जा रहा है पुल भी बन रहे हैं कारखाने का भी निर्माण हो रहा है बेरोजगारों को रोजगार मिल रहा है किसानों को उपज का सही दाम मिल रहा है। भूमि पूजन लोकार्पण कार्यक्रम में प्रमुख रूप दोराहा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा, गोविंद पाटीदार,जिला मंत्री दिनेश मेवाड़ा, एलम दांगी,अरविंद सिंह दांगी, पवन पाटीदार राम सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण जन मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें