पटना : दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है : राजेश राम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 7 नवंबर 2026

पटना : दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है : राजेश राम

Rajesh-ram-bihar-congress
पटना 7 नवंबर । बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेश राम ने दीपावली के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली प्रकाश, प्रेम, सद्भाव, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का महापर्व है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, असत्य से सत्य की ओर तथा निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। श्री राजेश राम ने कहा कि दीपावली का वास्तविक संदेश समाज में प्रेम, शांति, सौहार्द और एकता को मजबूत करना है। हमें इस पावन अवसर पर संकल्प लेना चाहिए कि समाज में नफरत और भेदभाव को समाप्त कर आपसी विश्वास एवं भाईचारे को बढ़ावा देंगे। प्रदेश कांग्रेस मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन डॉ अजय कुमार पासवान ने  भी बिहार की जनता को दीपावली के पर्व पर  हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कामना की कि दीपावली का यह पावन पर्व प्रदेश के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा बिहार प्रगति और विकास के नए आयाम स्थापित करे।

कोई टिप्पणी नहीं: