सीहोर : भाजपा का सुचिता का दावा केवल दिखावे से अधिक कुछ नहीं : पंकज शर्मा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 4 नवंबर 2026

सीहोर : भाजपा का सुचिता का दावा केवल दिखावे से अधिक कुछ नहीं : पंकज शर्मा

  • जुआ खेलते पकड़ाए एल्डरमैन पर सख्त कार्रवाई करे भाजपा

Sehore-congress-attack-bjp
सीहोर। सीहोर कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलने के मामले में भाजपा के दो एल्डरमैन पर मामला दर्ज किया है, जिसके बाद शहर की राजनीति गरमा गई है। इस मामले में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर करारा हमला बोला है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि भाजपा राजनीति में सुचिता की केवल बातें और दिखावा करती है, लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। भाजपा के नेताओं को नैतिक मूल्यों से जनता के प्रति जवाबदेही से कुछ मतलब नहीं है, वो तो बस हमेशा भ्रष्टाचार और अनैतिक कृत्यों में लिप्त रहने को ही अपना पहला कर्तव्य समझते हैं। उन्होंने कहा कि इसी तारतम्य में सीहोर में भी दो भाजपा एल्डरमैन जुआ खेलते हुए पकड़े गए हैं और सीहोर कोतवाली पुलिस ने उन पर जुआ एक्ट की कार्रवाई भी की है, लेकिन सीहोर भाजपा इस मामले में अब तक चुप्पी साधे हुए है और उसने इन दोनों जुआरी एल्डरमैन पर अब तक कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई है। पंकज शर्मा ने कहा है कि एल्डरमैन एक ऐसा पद है, जो किसी सम्मानित वरिष्ठ समाजसेवी को दिया जाता है, लेकिन सीहोर में भाजपा ने ये पद सामाजिक बुराई के प्रतीक जुआ खेलने वाले लोगों को दे दिया है। हैरत की बात तो ये है कि ये दोनों एक ही वार्ड से आते हैं और इनमें से एक तो पार्षद पद का चुनाव भी हार चुका है और अब जुआ के मामले में भी इन पर मामला दर्ज किया गया है, तो क्या स्वयं को साफ-सुथरी तथा सबसे अलग पार्टी बताने वाली भाजपा को इनसे योग्य कोई व्यक्ति नहीं मिला था, जो ऐसे लोगों को उसने एल्डरमैन बनाया। या फिर भाजपा में अपराधी प्रवृत्ति वालों को ही पद दिया जाता है, अच्छी छवि वालों को नहीं। पंकज शर्मा ने आगे कहा कि जिस प्रकार देश के उच्च सदन राज्यसभा में समाज के प्रतिष्ठित लोगों को नॉमिनेट किया जाता है, राज्यों में विधानपरिषद में एमएलसी की नियुक्ति की जाती है, ठीक उसी प्रकार नगरीय निकायों में भी समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों को ही एल्डरमैन की जिम्मेदारी दी जाती है, लेकिन सीहोर भाजपा तो यहां उल्टी गंगा बहा रही है और समाजसेवियों के बजाय समाज के दुश्मनों को अच्छे-अच्छे पद बांट रही है,  जो कि दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। वो भी एक ही वार्ड के व्यक्तियों को, जबकि उसको एक वार्ड से केवल एक ही एल्डरमैन बनाना था। पंकज शर्मा ने सीहोर भाजपा तथा राज्य शासन से तत्काल इन दोनों एल्डरमैन को पद से हटाकर पार्टी से निष्काषित करने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं: