- पुजारी लक्ष्मण दास महाराज का किया सम्मान, मंदिर के जीर्णोद्धार की पहल होगी
दूर्वा से प्रसन्न होते हैं विघ्नहर्ता गणेश
संस्कार मंच के प्रभारी मनोज दीक्षित ने भगवान गणेश की महिमा बताते हुए कहा कि गणपति को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान गणेश दूर्वा अर्पित करने से प्रसन्न होते हैं। गणपति अथर्वशीर्ष सहित धार्मिक परंपराओं में दूर्वा पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ दूर्वा अर्पित कर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना करते हैं। उन्होंने भगवान गणेश के प्राकट्य से जुड़ी पौराणिक कथा का वर्णन करते हुए बताया कि माता पार्वती ने अपने उबटन से एक बालक की आकृति बनाई और उसमें प्राण प्रतिष्ठित कर उसे द्वारपाल नियुक्त किया। माता ने बालक को आदेश दिया कि उनकी अनुमति के बिना किसी को भी अंदर प्रवेश न करने दिया जाए। इसी दौरान भगवान शिव वहां पहुंचे और अंदर जाने लगे, लेकिन बालक ने उन्हें रोक दिया। इस बात से क्रोधित होकर भगवान शिव ने त्रिशूल से बालक का सिर अलग कर दिया। जब माता पार्वती को इसकी जानकारी मिली तो वे अत्यंत क्रोधित हुईं। उन्हें शांत करने और बालक को पुनर्जीवन देने के लिए भगवान शिव ने हाथी का मस्तक लगाकर उसे जीवनदान दिया। इसके बाद भगवान शिव ने गणेशजी को प्रथम पूज्य होने का वरदान दिया और उन्हें गणों का अधिपति बनाया। तभी से किसी भी शुभ कार्य और पूजा-अर्चना में सबसे पहले भगवान गणेश का स्मरण किया जाता है।
धार्मिक आयोजनों से बढ़ रही है मंदिर की पहचान
काले पहाड़ पर आयोजित भंडारे और धार्मिक कार्यक्रमों में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की सहभागिता लगातार बढ़ रही है। स्थानीय लोगों की पहल और सहयोग से मंदिर परिसर में विकास कार्य किए जा रहे हैं। भंडारे के माध्यम से सेवा और समर्पण का संदेश भी दिया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रसादी ग्रहण की और भगवान गणेश से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें