सीहोर : सैकेंड एकलव्य टी-20 कॉरपोरेट ट्रॉफी में अलिशा और आरएसआई की शानदार जीत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 13 नवंबर 2026

सीहोर : सैकेंड एकलव्य टी-20 कॉरपोरेट ट्रॉफी में अलिशा और आरएसआई की शानदार जीत

  • केकेआर खेरी आष्टा को पहले मैच में 147 रन और दूसरे मुकाबले में 10 विकेट से मिली हार, जमरान जावेद ने बल्ले और गेंद से दिखाया दम

Sehore-cricket
सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर एकलव्य क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित सैकेंड एकलव्य टी-20 कॉरपोरेट ट्रॉफी लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन केकेआर खेरी आष्टा की टीम को दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। पहले मैच में अलिशा इंटरप्राइजेज ने केकेआर खेरी आष्टा को 147 रन से पराजित किया, जबकि दूसरे मुकाबले में आरएसआई ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट से जीत दर्ज की। पहले मैच में अलिशा इंटरप्राइजेज के हरफनमौला खिलाड़ी सैय्यद जमरान जावेद ने 49 रन की शानदार पारी खेलने के साथ गेंदबाजी में भी 3 विकेट हासिल किए। प्रतियोगिता के दौरान कोच अतुल कुशवाहा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


जमरान जावेद की शानदार बल्लेबाजी, अलिशा ने 147 रन से जीता मुकाबला

पहले मुकाबले में अलिशा इंटरप्राइजेज ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज शाबिर मोहम्मद और औसफ उररहमान ने 36-36 रन की पारियां खेलीं। सैय्यद जमरान जावेद ने 31 गेंदों पर 49 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूती दी, जबकि पियुष राज सक्सेना ने 28 रन और रसीद अंसादी ने 21 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर खेरी आष्टा की टीम अलिशा इंटरप्राइजेज की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 48 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से राजीव ने 12 रन और राकेश पवार ने 13 रन बनाए। अलिशा इंटरप्राइजेज की ओर से संकेत दुबे और सैय्यद जमरान जावेद ने 3-3 विकेट हासिल किए। विनोद पाल ने 2 विकेट तथा मुदस्सर आलम ने 1 विकेट लिया। इस तरह अलिशा इंटरप्राइजेज ने मुकाबला 147 रन से अपने नाम किया। केकेआर खेरी आष्टा की ओर से गेंदबाजी करते हुए शहरुख अंसारी, भूपेंद्र सिंह, राहुल वाल्मीकि और राजीव ने 1-1 विकेट हासिल किया।


आरएसआई ने 10 विकेट से दर्ज की एकतरफा जीत

दिन के दूसरे मुकाबले में भी केकेआर खेरी आष्टा को हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर खेरी आष्टा की टीम ने 116 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएसआई की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। आरएसआई की ओर से नीरज मेहरा ने 33 गेंदों पर 58 रन और हितेश ने 32 गेंदों पर 42 रन की आक्रामक पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने बिना विकेट गंवाए टीम को 10.5 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया। आरएसआई ने मुकाबला 10 विकेट से जीतकर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।


आज गहलोत वारियर्स-सुपर हिटर और डीजीपी इलेवन-केकेआर खेरी आष्टा के बीच मुकाबले

प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शनिवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। सुबह पहला मैच गहलोत वारियर्स और सुपर हिटर के मध्य होगा, जबकि दोपहर में दूसरा मुकाबला डीजीपी इलेवन और केकेआर खेरी आष्टा की टीमों के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न कॉरपोरेट टीमों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: