सीहोर : मध्य प्रदेश स्थापना दिवस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में सीहोर बाइज ने इछावर को 1-0 से हराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 13 नवंबर 2026

सीहोर : मध्य प्रदेश स्थापना दिवस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में सीहोर बाइज ने इछावर को 1-0 से हराया

Sehore-football
सीहोर। मध्य प्रदेश स्थापना दिवस फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच इछावर- सीहोर के बीच खेला गया दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया सीहोर की टीम 1-0 से विजय रही सीहोर की ओर से अभिमन्यु ने गोल मारकर लीग प्रतियोगिता का चैंपियन बनाया इस अवसर पर मध्यांतर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर एवं जिला खेल अधिकारी रुबिका दीवान और वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप सारस्वत ने खिलाड़ियों से परिचय कर अपनी ओर से शुभकामनाएं दी और उनकी ओर से आश्वासन दिया राज्य स्तर प्रतियोगिता आयोजित करें हम हर संभव सहयोग करेंगे पुरस्कार वितरण में मठ के हंसराज महाराज ने पुरस्कार वितरण किया साथी इस अवसर पर सन्नी महाजन ने खिलाड़ियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी और वक्ताओं ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहाकि खेल जीवन का महत्वपूर्ण पाठ है आप खेल से जुड़े रहें चुनौतियों का सामना करोगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी खेल हमें संघर्ष करना सीखना है खेल कर आप अपने देश और प्रदेश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर स्वागत आनंद उपाध्याय अरुण राठौर मनोज अहिरवार सुयश कनौजिया विशाल विपिन पवार विजेंद्र आदि ने किया। वहीं समापन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाडा, विधायक सुदेश राय, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना जसपाल अरोरा ने टीम बधाई दी। 

कोई टिप्पणी नहीं: