सीहोर : अंडर-17 यूथ लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के ट्रायल में 50 से अधिक खिलाड़ियों ने बहाया पसीना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 15 नवंबर 2026

सीहोर : अंडर-17 यूथ लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के ट्रायल में 50 से अधिक खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

  • 5 दिसंबर से चर्च मैदान पर होगा राज्य स्तरीय मुकाबला, प्रदेश की 15 से अधिक टीमें लेंगी हिस्सा, 25 सदस्यीय टीम का होगा चयन

Sehore-football
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर आगामी 5 दिसंबर से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय अंडर-17 यूथ लीग फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को दो दिवसीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया, जिसमें सीहोर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे 50 से अधिक युवा फुटबॉल खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया। खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल, तकनीक, फिटनेस और प्रतिभा का प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर सीनियर कोच मनोज कन्नोजिया, एसोसिएशन के सचिव आनंद उपाध्याय, सुयश कन्नोजिया, मनोज दीक्षित मामा, विपिन पवार, मनोज अहिरवार, दीपक बाथम सहित शहर के वरिष्ठ खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।


ट्रायल के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे संस्कार मंच के संयोजक जितेन्द्र तिवारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शहर का चर्च मैदान फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण मंच है। खेल के क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए नियमित अभ्यास, अनुशासन और जुनून बेहद जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पूरी मेहनत और लगन के साथ अभ्यास करने तथा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि आगामी 5 दिसंबर से होने वाली राज्य स्तरीय अंडर-17 यूथ लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश की 15 से अधिक टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता से पहले ट्रायल के माध्यम से 25 सदस्यीय खिलाड़ियों की टीम का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करने के उद्देश्य से 18 नवंबर से विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों को अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा खेल की बारीकियों, तकनीक और टीम समन्वय का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। आयोजन का उद्देश्य युवा फुटबॉल प्रतिभाओं को राज्य स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का अवसर प्रदान करना और सीहोर को फुटबॉल के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना है।

कोई टिप्पणी नहीं: