मुंबई : उबर और महिंद्रा मिलकर सड़कों पर उतारेंगे 5 हजार इलेक्ट्रिक ऑटो! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 नवंबर 2026

मुंबई : उबर और महिंद्रा मिलकर सड़कों पर उतारेंगे 5 हजार इलेक्ट्रिक ऑटो!

Ubar-and-mahintra-taxi
मुंबई (अनिल बेदाग): देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संभावनाओं के बीच उबर और महिंद्रा ने टिकाऊ परिवहन की दिशा में बड़ी पहल की है। दोनों कंपनियों ने अगले 12 महीनों में 5,000 महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटो को अपनाने में ड्राइवरों की मदद करने के लिए साझेदारी की है। इसके तहत शुरू होने वाला ईवी ऑटो एडवांटेज कार्यक्रम फाइनेंसिंग, पुराने वाहनों के बदले प्रोत्साहन और ड्राइवरों को जरूरी सहयोग उपलब्ध कराने पर केंद्रित रहेगा। खासतौर पर उन बाजारों में इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल बढ़ाने की कोशिश होगी, जहां इनकी पहुंच अभी सीमित है। उबर के ग्लोबल हेड ऑफ मोबिलिटी प्रदीप परमेश्वरन ने कहा, "इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सिर्फ पर्यावरण के लिए सही कदम नहीं है, बल्कि इससे हमारे कारोबार, यात्रियों, शहरों और समुदायों को भी सीधे लाभ मिलता है।" वहीं, महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी की एमडी एवं सीईओ सुमन मिश्रा ने कहा, "सतत मोबिलिटी तभी बड़े स्तर पर सफल होगी, जब वह सबसे पहले ड्राइवरों के लिए फायदेमंद बनेगी।" इस मौके पर उबर ने कनेक्टेड जर्नीस भी पेश किया, जिसके जरिए मेट्रो, ऑटो और दोपहिया सेवाओं को एक ही यात्रा योजना में जोड़ने की तैयारी है। दिल्ली से शुरू होने वाली यह सुविधा शहरी सफर को अधिक सुविधाजनक, किफायती और सुगम बनाने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं: