सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी शहर के छावनी स्थित माहेश्वरी भवन में माहेश्वरी समाज सीहोर के तत्वाधान में आस्था और उत्साह के साथ अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। भगवान श्री कृष्ण द्वारा अपनी छोटी उंगली पर सात दिवस तक गोवर्धन पर्वत को उठाकर बृजवासियों की रक्षा करने एवं उन सात दिवस में ब्रज वासियों द्वारा 56 भोग की प्रसादी प्रभु को अर्पण कर अपनी के कृतज्ञता प्रभु के प्रति दर्शाने वाला अन्नकूट महोत्सव पर्व माहेश्वरी समाज सीहोर द्वारा माहेश्वरी भवन पर छप्पन भोग के प्रसादी भगवान को अर्पण कर मनाया गया। इस संबंध में माहेश्वरी समाज सीहोर के अध्यक्ष योगेश राठी एवं समाज के सचिव महेश हुरकट द्वारा बताया गया कि अन्नकूट महोत्सव में पंडित हर्षित शास्त्री द्वारा श्री कृष्णा भजनों की प्रस्तुति से अन्नकूट महोत्सव पूर्णतया भक्ति मय हो गया। अन्नकूट महोत्सव में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर एवं पार्षद आशीष गहलोत द्वारा भक्ति मय कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज सीहोर के डॉक्टर एसआर गट्टानी, कमल झवर, अशोक सोडाणी, सुरेश साबू पंकज झवर, द्वारका चांडक, किशोर सोडाणी, राकेश मोहता, शैलेश राठी एवं महेश्वरी समाज महिला मंडल की सभी सम्मानित सदस्य एवं अन्य सभी समाजजन उपस्थित रहे।
सोमवार, 16 नवंबर 2026
सीहोर : माहेश्वरी समाज के तत्वाधान में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें