दिल्ली : मतदाता सूची में सुधार की मांग करना मतदाता का व्यक्तिगत अधिकार : SC - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 24 नवंबर 2026

दिल्ली : मतदाता सूची में सुधार की मांग करना मतदाता का व्यक्तिगत अधिकार : SC

Voter-list-voter-right
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश में मकान नंबरों की विसंगतियों को लेकर नगर निकाय की मतदाता सूचियों में सुधार की मांग वाली एक जनहित याचिका सोमवार को खारिज कर दी। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची व न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने कहा कि वह इस याचिका पर विचार करने के लिए इच्छुक नहीं है। न्यायमूर्ति बागची ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा, ‘‘मतदाता सूची की प्रविष्टि में सुधार की मांग करने का अधिकार प्रत्येक मतदाता का व्यक्तिगत अधिकार है और इसे सामान्यतः जनहित याचिका के माध्यम से सामूहिक रूप से नहीं उठाया जा सकता। नगर निकाय की मतदाता सूचियां अपने स्वयं के नियमों से संचालित होती हैं, और व्यक्तिगत मतदाता सुधार के लिए सक्षम चुनाव अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।’’ याचिकाकर्ता ने दलील दी थी कि मकान नंबर बदल गए हैं, इस संबंध में दिए गए अभ्यावेदनों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है और नगर निकाय की मतदाता सूचियों को लोकसभा और विधानसभा चुनावों में इस्तेमाल होने वाली मतदाता सूचियों के अनुरूप बनाया जाना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: