नई दिल्ली। भारत में रह रहीं बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने की योजना है। बांग्लादेश इस दिन पाकिस्तान के साथ युद्ध के बाद स्वतंत्रता हासिल करने के उपलक्ष्य में विजय दिवस मनाता है। छात्रों के नेतृत्व में हुए व्यापक जनविद्रोह के कारण अपने 15 साल के शासन का अंत होने के साथ हसीना पांच अगस्त, 2024 को भारत चली गई थीं, जहां वह निर्वासन में रह रही हैं। स्वदेश लौटने की प्रस्तावित तारीख की घोषणा करते हुए मंगलवार को जारी एक बयान में हसीना ने मौजूदा प्रधानमंत्री तारिक रहमान से राष्ट्रीय विमानन कंपनी के विमान से उनकी स्वदेश वापसी की व्यवस्था करने का आग्रह किया। हसीना के प्रवक्ता सैयद मोजम्मिल अली ने बयान में कहा, ‘‘चूंकि शेख हसीना पांच अगस्त, 2024 को बांग्लादेश के विमान से भारत गई थीं, इसलिए उन्होंने सरकार से दिल्ली से ढाका तक उनकी वापसी के लिए विमान की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।’’
मंगलवार, 24 नवंबर 2026
Home
देश
विदेश
बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री हसीना की 16 दिसंबर को निर्वासन से स्वदेश लौटने की योजना : प्रवक्ता
बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री हसीना की 16 दिसंबर को निर्वासन से स्वदेश लौटने की योजना : प्रवक्ता
Tags
# देश
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें