दिल्ली : आप ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 12 नवंबर 2026

दिल्ली : आप ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

aap-2nd-list-for-panjab
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए बृहस्पतिवार को 31 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की, जिससे अब तक घोषित उम्मीदवारों की कुल संख्या 71 हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि यह घोषणा आप की राजनीतिक मामलों की समिति की एक बैठक के बाद की गई, जिसमें जनता की प्रतिक्रिया और 2027 की शुरुआत में होने वाले चुनावों की तैयारियों पर चर्चा हुई। इससे पहले, पार्टी ने 40 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। मान ने कहा कि आप ने ऐसे कई कार्यकर्ताओं को टिकट दिए हैं जो लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे हैं, साथ ही कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे उम्मीदवारों को अब लोगों तक पहुंचने और पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को उन तक ले जाने के लिए अधिक समय मिलेगा।’’ मान ने कहा कि उम्मीदवारों का चयन उनके काम और प्रदर्शन के आधार पर किया गया है तथा इस प्रक्रिया में किसी की सिफारिश या अनुरोध का कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘यहां न तो सिफारिश चलती है और न ही किसी का अनुरोध। हमने ऐसे कार्यकर्ताओं की पहचान की है, जो पार्टी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। कई नए उम्मीदवारों को भी मौका दिया गया है।’’

कोई टिप्पणी नहीं: