दिल्ली : अमित शाह पहुंचे दिल्ली पुलिस मुख्यालय, कानून-व्यवस्था की समीक्षा की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 12 नवंबर 2026

दिल्ली : अमित शाह पहुंचे दिल्ली पुलिस मुख्यालय, कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

amit-shah-meeting-with-delhi-police
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस की तैयारियों तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, शाह अपराह्न करीब सवा तीन बजे जय सिंह रोड स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की। हालांकि फिलहाल बैठक का विवरण साझा नहीं किया गया है। यह दौरा 24 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस मुख्यालय में शाह की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा समीक्षा बैठक के तीन सप्ताह से भी कम समय बाद हो रहा है। उस बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे। पिछली बैठक में शाह ने बड़ी सभाओं और प्रदर्शनों से निपटने के लिए पुलिस की तैयारियों, खुफिया जानकारी जुटाने, भीड़ प्रबंधन और विभिन्न इकाइयों के बीच समन्वय की समीक्षा की थी। बैठक में महिलाओं की सुरक्षा, मादक पदार्थों की तस्करी, संगठित अपराध नेटवर्क, यातायात प्रबंधन और प्रदर्शनों से कानून-व्यवस्था की स्थिति नहीं बिगड़ने देने के उपायों पर भी चर्चा हुई थी। शाह ने 24 अक्टूबर के इस दौरे से पहले 30 अगस्त 2022 को दिल्ली पुलिस मुख्यालय का दौरा किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: