नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अखिलेश यादव के राम मंदिर दर्शन योजना पर निशाना साधा तथा कहा कि यदि हिंदू और अधिक एकजुटता दिखाएं, तो उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख ‘जय श्री राम’ का जाप भी शुरू कर सकते हैं। यह प्रतिक्रिया तब आई, जब अयोध्या से सपा के पूर्व विधायक पवन पांडे ने शनिवार को कहा कि पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या स्थित राम मंदिर जाएंगे। अयोध्या से एक बार फिर सपा का उम्मीदवार बनाए गए पवन पांडे ने पत्रकारों से कहा, ‘‘अखिलेश और उनकी पत्नी डिंपल यादव 12 दिसंबर को राम मंदिर के साथ-साथ अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में भी दर्शन करेंगे।’’ भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हिंदुओं की एकजुटता की ताकत यादव को राम मंदिर जाने के लिए मजबूर कर रही है, बशर्ते अयोध्या जाने की उनकी घोषणा की खबर में कुछ सच्चाई हो। भाजपा के राज्यसभा सदस्य ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘पहले तो यह देखना होगा कि वह वहां जाते भी हैं या नहीं। और अगर वह ‘चुनावी हिंदू’ बनकर वहां जाते भी हैं, तो मैं हिंदू समुदाय से कहूंगा कि उसने थोड़ी एकजुटता दिखाई है और देखिए, जो लोग कभी ‘कारसेवकों’ पर गोली चलवाते थे, वे अब राम मंदिर जाने की बात कर रहे हैं।’’ त्रिवेदी ने कहा, ‘‘थोड़ी और एकजुटता दिखाइए, वे ‘जय श्री राम’ का जाप भी शुरू कर देंगे।’’
रविवार, 8 नवंबर 2026
Home
देश
राजनीति
दिल्ली : ‘चुनावी हिंदुत्व’, भाजपा ने राम मंदिर दर्शन की अखिलेश की योजना पर सवाल उठाए
दिल्ली : ‘चुनावी हिंदुत्व’, भाजपा ने राम मंदिर दर्शन की अखिलेश की योजना पर सवाल उठाए
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें