मुंबई, 12 नवंबर । महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने दावा किया है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता अजित पवार सत्तारुढ़ महायुति गठबंधन को छोड़कर महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में वापसी की योजना बना रहे थे ताकि वे राज्य के मुख्यमंत्री बन सकें। श्री लोंढे ने दावा किया कि श्री पवार की मौत से उन राजनीतिक घटनाक्रमों का अचानक अंत हो गया जो महाराष्ट्र में संभावित पुनर्गठन की राह तैयार करने के लिए पहले से ही चल रहे थे। उन्होंने कहा , "हमें मिली जानकारी के अनुसार, श्री पवार महायुति छोड़ने की तैयारी कर रहे थे। उनकी योजना एमवीए में शामिल होने, एक मजबूत राजनीतिक लड़ाई लड़ने और मुख्यमंत्री पद पर अपना दावा पेश करने की थी। उनके निधन से ये घटनाक्रम रुक गये।" अपने दावे के समर्थन में, कांग्रेस नेता ने श्री पवार के निधन से पहले उनके स्वतंत्र राजनीतिक कदमों का हवाला दिया। इनमें पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में भाजपा से अलग चुनाव लड़ने का उनका फैसला और साथ ही मुंबई में एक अलग राजनीतिक रुख बनाए रखना शामिल था जबकि मुंबई में भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाला गुट एक साथ थे। श्री लोंढे ने जिला परिषद चुनावों के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए अजीत पवार और राकांपा (एसपी) विधायक रोहित पवार के बीच हुई मुलाकातों की ओर भी इशारा किया और पर्यवेक्षकों से कहा कि वे इस बात पर ध्यान दें कि उम्मीदवार किन पार्टी चिह्नों के तहत चुनाव लड़ सकते हैं। जब पत्रकारों ने उनसे अपने आरोपों के समर्थन में ठोस सबूत देने को कहा, तो श्री लोंढे ने कहा कि किसी अलग सबूत की जरूरत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि श्री पवार के सार्वजनिक बयान जिनमें लंबित जांच फाइलों पर उनकी पहले की टिप्पणियां भी शामिल हैं और उनके राजनीतिक फैसले पहले से ही सार्वजनिक रूप से मौजूद हैं।
गुरुवार, 12 नवंबर 2026
Home
देश
राजनीति
मुंबई : अजित पवार महायुति छोड़ने एवं मुख्यमंत्री बनने के लिए एमवीए में वापसी की योजना बना रहे थे : कांग्रेस
मुंबई : अजित पवार महायुति छोड़ने एवं मुख्यमंत्री बनने के लिए एमवीए में वापसी की योजना बना रहे थे : कांग्रेस
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें