मोतिहारी, 12 नवंबर । बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के मणि छपरा गांव में बहन की शादी टूटने के विवाद में एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी संजय साह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में युवक सुबोध कुमार की हत्या की सूचना मिलने पर चकिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मृतक के परिजन मुनिल कुमार के लिखित आवेदन पर चकिया थाना कांड संख्या 503/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी संजय साह को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबोध की बहन की शादी 21 नवंबर को तय हुई थी। आरोप है कि गांव के ही एक युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। दूसरी जगह शादी तय होने की जानकारी मिलने पर प्रेम प्रसंग से जुड़े युवक के परिजनों ने लड़की के होने वाले ससुराल वालों को फोन कर कथित तौर पर धमकी दी और उसके चरित्र को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं। इसके बाद लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया। परिजनों के अनुसार, बहन की शादी टूटने की जानकारी मिलने पर सुबोध बुधवार की रात संबंधित परिवार के घर पूछताछ करने पहुंचा था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसका बायां हाथ गंभीर रूप से कट गया। गंभीर हालत में उसे मोतिहारी के रास्ते पटना स्थित पीएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
गुरुवार, 12 नवंबर 2026
मोतिहारी : बहन की शादी टूटने के विवाद में युवक की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Tags
# अपराध
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें