मधुबनी, 12 नवंबर । बिहार में मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ में फायरिंग और हत्या के मामले में फरार एएसआई चंद्रमोहन सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। आरोपी पर घोषित 25 हजार रुपये के इनाम को बढ़ाकर तीन लाख रुपये करने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने उच्चस्तरीय विभाग को संस्तुति भेजी है। वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि फरार एएसआई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 12 विशेष टीमों का गठन किया गया है। इनमें कई टीमें राज्य और देश की सीमाओं के बाहर भी छापेमारी कर रही हैं। वहीं, जिले में भी उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।उन्होंने बताया कि मामले में अब तक 14 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। इस दौरान फरार एएसआई के ठिकाने और उसकी गतिविधियों से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि बीते दिनों बलिराजगढ़ गांव में एएसआई चंद्रमोहन सिंह कथित तौर पर एक महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था। उस समय महिला घर पर मौजूद नहीं थी और वहां एक नाबालिग लड़की थी। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी ने कथित तौर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद से आरोपी एएसआई फरार है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
गुरुवार, 12 नवंबर 2026
Home
अपराध
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : फरार एएसआई पर इनाम बढ़ाकर तीन लाख करने की तैयारी, 12 टीमें तलाश में जुटीं
मधुबनी : फरार एएसआई पर इनाम बढ़ाकर तीन लाख करने की तैयारी, 12 टीमें तलाश में जुटीं
Tags
# अपराध
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें