मुंबई : माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह की जोड़ी ने फिर मचाया धमाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 26 नवंबर 2026

मुंबई : माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह की जोड़ी ने फिर मचाया धमाल

  • वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ भोजपुरी लोकगीत 'रूपवा के जाल' 

bhojpuri-song-rupwa-ke-jal
मुंबई, 26 नवंबर । भोजपुरी अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका शिवानी सिंह की लोकप्रिय जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के मनोरंजन के लिए नया गीत लेकर आई है। म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने दोनों की जोड़ी वाला नया लोकगीत 'रूपवा के जाल' रिलीज कर दिया है। गीत के वीडियो में माही श्रीवास्तव अपने आकर्षक अंदाज और शानदार नृत्य से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं, वहीं शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने गीत को खास रंग दिया है। 'रूपवा के जाल' में भोजपुरी लोकगीतों की मिठास के साथ मनोरंजक संगीत और आकर्षक फिल्मांकन का मेल देखने को मिलता है। वीडियो में माही श्रीवास्तव के अभिनय और नृत्य को खूबसूरती से फिल्माया गया है। वहीं शिवानी सिंह ने अपनी गायकी से गीत के भाव और उसकी मधुरता को प्रभावशाली बनाने की कोशिश की है। यह गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस गीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके गीतकार शिव हरि फौजी और संगीतकार गौरव विशाल सिंह हैं। प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी अनंजय रघुराज ने संभाली है। गीत का निर्देशन सुनील बाबा ने किया है, जबकि डीओपी रंजन हैं। कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय, एडिटिंग आलोक गुप्ता, डीआई रोहित सिंह और प्रोडक्शन का काम पंकज सोनी ने संभाला है। निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का हमेशा प्रयास रहता है कि भोजपुरी दर्शकों के लिए ऐसे गीत-संगीत प्रस्तुत किए जाएं, जो सामाजिक और पारिवारिक मनोरंजन के अनुरूप हों। इसी कड़ी में लोकगीत 'रूपवा के जाल' रिलीज किया गया है। उन्हें उम्मीद है कि माही श्रीवास्तव का अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज दर्शकों को पसंद आएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: