मुंबई, 26 नवंबर , अभिनेता रवि किशन इस वीकेंड सोनी मराठी के कार्यक्रम 'कोण होणार करोडपती' में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ नजर आएंगे। कार्यक्रम के दौरान बातचीत में रवि किशन ने अपने बारे में फैली 20 लीटर दूध से नहाने की अफवाह का दिलचस्प खुलासा किया। माधुरी दीक्षित ने रवि किशन से पूछा कि उनके बारे में ऐसी कौन-सी अफवाह है, जिसे सुनकर उन्हें सबसे ज्यादा हंसी आती है। इस पर रवि किशन ने बताया कि कुछ लोगों का मानना है कि वह कैमरे के सामने आने से पहले गुलाब की पंखुड़ियों वाले दूध से स्नान करते हैं। अफवाह यहां तक फैल गई कि वह हर शॉट से पहले नहाने के लिए 20 लीटर दूध इस्तेमाल करते हैं। रवि किशन ने इस सिलसिले में छठ पूजा का एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि वह गोरखपुर में पूरी रात अलग-अलग घाटों पर लोगों से मिलते रहे और सुबह की फ्लाइट से शूटिंग के लिए मुंबई पहुंचे। वैनिटी वैन में शॉट के लिए तैयार होने के दौरान उन्होंने मजाक में कहा कि वहां उनके लिए गुलाब की पंखुड़ियों वाला दूध तो रखा ही नहीं गया था। उन्होंने हंसते हुए कहा, "लोग कहते हैं कि 20 लीटर दूध से नहाता है ये, फिर शॉट देता है। ये सुनकर मैं हंस के गिर गया।" रवि किशन ने माधुरी दीक्षित को याद दिलाया कि दोनों पहले भी साथ काम कर चुके हैं और उनसे इस अफवाह की सच्चाई बताने को कहा। इस पर माधुरी ने शूटिंग के पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि रवि किशन रातभर सफर करके आते थे और फिर शूटिंग करते थे। रवि किशन ने माधुरी दीक्षित को याद दिलाया कि दोनों पहले भी साथ काम कर चुके हैं और उनसे इस अफवाह की सच्चाई बताने को कहा। इस पर माधुरी ने शूटिंग के पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि रवि किशन रातभर सफर करके आते थे और फिर शूटिंग करते थे। रवि किशन और माधुरी दीक्षित की यह दिलचस्प बातचीत इस वीकेंड रात नौ बजे सोनी मराठी और सोनी लिव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'कोण होणार करोडपती' में देखी जा सकेगी।
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
Home
देश
मनोरंजन
सिनेमा
मुंबई : हर शॉट से पहले 20 लीटर दूध से नहाने की अफवाह पर रवि किशन ने खोला राज
मुंबई : हर शॉट से पहले 20 लीटर दूध से नहाने की अफवाह पर रवि किशन ने खोला राज
Tags
# देश
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें