दिल्ली : बिरसा मुंडा की जयंती पर भाजपा ने देशव्यापी कार्यक्रमों की शुरुआत की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 11 नवंबर 2026

दिल्ली : बिरसा मुंडा की जयंती पर भाजपा ने देशव्यापी कार्यक्रमों की शुरुआत की

bjp-celebrate-birsa-munda-jayanti
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में पूरे सप्ताह आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की बुधवार को शुरुआत की। भारत में आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष करने वाले बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में हर साल 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मनाया जाता है। कार्यक्रमों की शुरुआत की घोषणा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव गजेंद्र पटेल ने कहा, ‘‘इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में 11 से 15 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है।’’ उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जनजातीय समुदाय को सशक्त बनाने और उनके जीवन में बदलाव लाने के लिए कई पहल की हैं। पटेल ने यहां भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘सप्ताह भर आयोजित किए जाने वाले इन कार्यक्रम के दौरान लोगों को जनजातीय आदिवासी समाज के जीवन में आए बदलावों के बारे में जागरूक किया जाएगा।’’

कोई टिप्पणी नहीं: