पटना, 13 नवंबर, जन सुराज के सूत्रधार एवं बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनकी मुलाकात को सामाजिक-राजनीतिक शिष्टाचार का हिस्सा बताते हुए स्पष्ट किया कि राजनीतिक विरोध पूर्ववत जारी रहेगा। जनसुराज के सूत्रधार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर भी कई सवाल उठाए और कहा कि प्रधानमंत्री को राज्य की बाढ़, शिक्षा और रोजगार की समस्याओं पर अपनी बात रखनी चाहिए। श्री किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के संबंध में कहा कि हमारी संस्कृति हमें सिखाती है कि यदि कोई व्यक्ति मिले तो उसके साथ सामाजिक और राजनीतिक शिष्टाचार बनाए रखना चाहिए। इसका मतलब यह नहीं है कि राजनीतिक विरोध समाप्त हो गया है। राजनीतिक विरोध पहले की तरह जारी रहेगा। श्री किशोर ने कहा कि उनकी अपेक्षा है कि प्रधानमंत्री जब बिहार आ रहे हैं तो उन्हें यह बताना चाहिए कि राज्य के लोगों को बाढ़ की समस्या से कब निजात मिलेगी। साथ ही, बिहार में शिक्षा और रोजगार की स्थिति में सुधार कब होगा, इस पर भी उन्हें जवाब देना चाहिए। जनसुराज के नेता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के फोन टैपिंग मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसा पहले भी होता रहा है। उन्होंने कहा कि पेगासस की सूची जब जारी हुई थी, उसमें उनका नाम भी शामिल था।
शुक्रवार, 13 नवंबर 2026
Home
बिहार
पटना : सम्राट चौधरी से मुलाकात सामाजिक-राजनीतिक शिष्टाचार, राजनीतिक विरोध रहेगा जारी : प्रशांत किशोर
पटना : सम्राट चौधरी से मुलाकात सामाजिक-राजनीतिक शिष्टाचार, राजनीतिक विरोध रहेगा जारी : प्रशांत किशोर
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें