दिल्ली :: कांग्रेस संविधान बदलने का झूठा भय फैलाकर जनता को गुमराह कर रही है : आठवले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

दिल्ली :: कांग्रेस संविधान बदलने का झूठा भय फैलाकर जनता को गुमराह कर रही है : आठवले

athawale-attack-congress
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के अध्यक्ष रामदास आठवले ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर संविधान बदलने के नाम पर जनता में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का संविधान अटल है और इसे कोई नहीं बदल सकता। तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित ‘संविधान सम्मान रैली’ को संबोधित करते हुए आठवले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार संविधान और बाबा साहेब के विचारों को सर्वोच्च सम्मान देती है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विभिन्न विपक्षी दलों के नेता केंद्र सरकार पर संविधान बदलने के निराधार आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। देश की जनता आगामी विधानसभा चुनावों में विपक्ष के इस दुष्प्रचार का जवाब देगी।’’ 


आठवले का कहना था कि जिन लोगों ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों को गंभीर रूप से प्रभावित किया, वे आज संविधान और लोकतंत्र की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग जैसी स्वतंत्र संवैधानिक संस्था पर बिना ठोस आधार के आरोप लगाना उसकी विश्वसनीयता कमजोर करने का प्रयास है। विपक्ष को संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए। आठवले ने घोषणा की कि आरपीआई (आठवले) देशभर के राज्यों, जिलों, तहसीलों और गांवों में संविधान सम्मान कार्यक्रम आयोजित करेगी। इन कार्यक्रमों के जरिये संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक न्याय तथा समानता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: