मुंबई : सलमान खान ने शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई दी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 3 नवंबर 2026

मुंबई : सलमान खान ने शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई दी

salman-wish-srk
मुंबई । अभिनेता सलमान खान ने शाहरुख खान को उनके 61वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। सलमान ने सोमवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शाहरुख की आगामी फिल्म 'किंग' के नए गाने 'तू मिल जाए' की एक क्लिप साझा की और अभिनेता के लिए शुभकामना संदेश लिखा। उन्होंने लिखा, ''जन्मदिन मुबारक हो शाहरुख। हमेशा जवान रहो। द किंग, मेरी यही दुआ है।'' शाहरुख ने सलमान की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने लिखा, ''आपने कहा था कि बिना शर्ट के अच्छी बॉडी है, इसलिए मैंने सिर्फ इसी के लिए मेहनत की। लव यू भाई ऑलवेज।'' 'किंग' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले शाहरुख के साथ फिल्म 'पठान' में काम किया था। फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के साथ मिलकर किया है। इसमें सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे। शाहरुख तीन साल के अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी वर्ष 2023 में तीन फिल्में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। सलमान और शाहरुख 'करण अर्जुन', 'कुछ कुछ होता है' और 'हम तुम्हारे हैं सनम' सहित कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: