तिरुवनंतपुरम, 22 नवंबर । मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता पिनराई विजयन ने रविवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह सवाल करना कि उद्योगपतियों ने वेतन क्यों नहीं बढ़ाया और अधिक रोजगार क्यों नहीं पैदा किए, महज ''राजनीतिक दिखावा'' है। विजयन ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि मोदी ने 12 साल तक कॉरपोरेट करों में कटौती में बिताये और बड़े कारोबारियों को रियायतें दीं और अब वह ''आम लोगों के हितैषी होने का दिखावा कर रहे हैं।'' पूर्व मुख्यमंत्री विजयन ने सवाल किया, ''श्रमिकों के प्रति यह अचानक चिंता महज राजनीतिक दिखावा है। जब कॉरपोरेट कंपनियों का मुनाफा बढ़ रहा था और आम लोग स्थिर वेतन तथा बढ़ती जीवन-यापन लागत से जूझ रहे थे, तब यह चिंता कहां थी?'' उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट कंपनियों के पक्ष में आर्थिक मॉडल तैयार करने के बाद मोदी अब उनसे टकराव का दिखावा करके अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। मोदी ने हाल ही में दिल्ली में उद्योग मंडल फिक्की (फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि सरकार ने कारोबारी माहौल बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें मूल कॉरपोरेट कर की दर 2014 के 30 प्रतिशत से घटाकर 22 प्रतिशत करना, कर रिटर्न और रिफंड की प्रक्रिया को सरल बनाना तथा कई उत्पादों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरें कम करना शामिल है। प्रधानमंत्री ने उद्योग जगत से सवाल किया था कि सरकार की ओर से करों में रियायत दिए जाने के बावजूद रोजगार सृजन और वेतन में उसी अनुपात में वृद्धि क्यों नहीं हुई।
रविवार, 22 नवंबर 2026
Home
देश
राजनीति
तिरुवनंतपुरम : वेतन नहीं बढ़ाने को लेकर उद्योगपतियों से मोदी का सवाल करना 'राजनीतिक दिखावा': विजयन
तिरुवनंतपुरम : वेतन नहीं बढ़ाने को लेकर उद्योगपतियों से मोदी का सवाल करना 'राजनीतिक दिखावा': विजयन
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें