सिरसा 22 नवंबर । हरियाणा के सिरसा में विकास कार्य नहीं होने से नाराज कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम अपने खून से पत्र लिखकर सौंपने जा रहे थे लेकिन शहीद भगत सिंह चौक के पास पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस और विधायक के समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस उन्हें सिटी थाने ले गई। इसके बाद उनकी स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। सिटी थाना प्रभारी रमित कुमार ने कहा कि विधायक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सामान्य कागज या स्याही से लिखा पत्र लेकर जा सकते हैं। श्री सेतिया ने एक दिन पहले घोषणा की थी कि वह शहीद भगत सिंह चौक पर बैठकर अपने खून से मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सिरसा में जगह-जगह गंदगी फैली है, पेयजल और सीवरेज व्यवस्था ठप है तथा सफाई नहीं हो रही। नहरों में पानी की समस्या और ऑटो मार्केट की बदहाली भी बनी हुई है। विधायक ने बताया कि करीब पांच महीने पहले मुख्यमंत्री को सिरसा विधानसभा क्षेत्र के 6 से 7 विकास कार्यों की फाइलें सौंपी थीं, लेकिन किसी भी काम पर कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने अधिकारियों पर भी काम नहीं करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री श्री सैनी आज सिरसा दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने कालांवाली में मैराथन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। श्री सेतिया के खून से पत्र लिखने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरसा पहुंचकर इस मामले पर बात करेंगे।
रविवार, 22 नवंबर 2026
सिरसा : खून से पत्र लिखने जा रहे कांग्रेस विधायक सेतिया हिरासत में
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें