दिल्ली : आतंकवाद के खिलाफ भारत एकजुट और दृढ़ संकल्पित : खरगे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 12 नवंबर 2026

दिल्ली : आतंकवाद के खिलाफ भारत एकजुट और दृढ़ संकल्पित : खरगे

india-unite-against-terrorisam-kharge
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) के मारे जाने और कुलगाम में सीआरपीएफ कर्मियों पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत एकजुट और दृढ़ संकल्पित है तथा आतंक की कोई भी घटना देश के संकल्प को कमजोर नहीं कर सकती। खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में किश्तवाड़ में दो एसपीओ के शहीद होने पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह घटना कुलगाम में सीआरपीएफ कर्मियों पर हुए आतंकवादी हमले के ठीक एक दिन बाद हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने शहीद जवानों के साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया तथा उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने हमले में घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।  खरगे ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है और आतंक की कोई भी कार्रवाई देश की रक्षा करने, अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा शांति कायम रखने के सामूहिक संकल्प को कमजोर नहीं कर सकती।

कोई टिप्पणी नहीं: