- 30,966.027 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध, जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई
उर्वरकवार उपलब्ध स्टॉक
iFMS पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जिले में उर्वरकों का भंडार निम्नवत है—
यूरिया (Urea) – 19,744.544 मीट्रिक टन।
एनपीकेएस (NPKS) – 4,312.473 मीट्रिक टन।
डीएपी (DAP) – 3,961.820 मीट्रिक टन।
एमओपी (MOP) – 1,888.965 मीट्रिक टन।
एसएसपी (SSP) – 1,022.625 मीट्रिक टन।
FSAS के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा
किसानों की सुविधा एवं उर्वरक वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से Fertilizer Sales Application System (FSAS) के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था की गई है। किसान इस ऐप अथवा पोर्टल के माध्यम से अपनी आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग के उपरांत प्राप्त QR कोड को नजदीकी अधिकृत उर्वरक विक्रेता के यहां स्कैन कराकर निर्धारित मूल्य पर खाद प्राप्त कर सकते हैं। इस व्यवस्था से उर्वरक वितरण में पारदर्शिता आयी है तथा किसानों को खाद की उपलब्धता एवं खरीदारी में सहूलियत हो रही है। किसानों को अनावश्यक रूप से दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है।
फार्मर रजिस्ट्री वाले किसानों को मिलेगी प्राथमिक सुविधा
उर्वरक प्राप्त करने की प्रक्रिया में फार्मर रजिस्ट्री का भी महत्वपूर्ण योगदान होगा। जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है, उन्हें किसान आईडी के माध्यम से उर्वरक प्राप्त करने में आसानी होगी। वहीं, जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अभी पूरी नहीं हुई है, उन्हें टियर-2 एवं टियर-3 श्रेणी के प्रावधानों के तहत अपनी भूमि से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। किसानों से अपील है कि वे अपनी फार्मर रजिस्ट्री एवं आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखें, ताकि उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिला से प्रखंड स्तर तक नियंत्रण कक्ष गठित
उर्वरक की उपलब्धता, वितरण, मूल्य एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग द्वारा जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर उर्वरक नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। किसान खाद की अनुपलब्धता, निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूली, कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा अन्य किसी समस्या की शिकायत संबंधित नियंत्रण कक्ष में दर्ज करा सकते हैं।
जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के नंबर: 9031646881, 9031646887, 7903277027
अनुमंडल स्तरीय नियंत्रण कक्ष के नंबर: मधुबनी सदर – 9031646813, 9065410645, बेनीपट्टी – 9031646815, 9934533444, फुलपरास – 9031646817, 6209255458, झंझारपुर – 9031646814, 9431050396, जयनगर – 9031646816, 7704987495
प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष के नंबर (सभी 21 प्रखंड): अंधराठाढ़ी – 9031646828, बाबूबरही – 9031646829, बासोपट्टी – 9031646830, बेनीपट्टी – 9031646831, बिस्फी – 9031646832, घोघरडीहा – 9031646833, हरलाखी – 9031646834, जयनगर – 9031646835, झंझारपुर – 9031646836, कलुआही – 9031646837, खजौली – 9031646838, लदनियां – 9031646839, लखनौर – 9031646841, खुटौना – 9031646842, लौकही – 9031646843, मधेपुर – 9031646844, मधवापुर – 9031646845, पंडौल (BAO) – 9031646847, फुलपरास – 9031646848, रहिका – 9031646849, राजनगर – 9031646850
जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे किसी प्रकार की अफवाह अथवा अनावश्यक चिंता से बचें। जिले में रबी मौसम के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक की खरीदारी करें तथा अधिकृत विक्रेताओं से निर्धारित दर पर ही खाद प्राप्त करें। उर्वरक खरीदते समय निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें और जहां संभव हो, FSAS के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग एवं QR कोड की सुविधा का लाभ उठाएं। उन्होंने किसानों से यह भी अपील की है कि यदि कोई विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक राशि की मांग करता है, खाद देने से इनकार करता है, अनावश्यक रूप से अन्य सामग्री खरीदने का दबाव बनाता है अथवा उर्वरक की कालाबाजारी एवं जमाखोरी करता है, तो इसकी शिकायत तत्काल जिला, अनुमंडल अथवा संबंधित प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष में करें। जिलाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी को शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने तथा उर्वरक वितरण व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, जवाबदेह एवं किसान हितैषी बनाए रखने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि रबी मौसम में प्रत्येक जरूरतमंद किसान को समय पर, पर्याप्त मात्रा में एवं उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध हो तथा खेती-किसानी के कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें