दिल्ली : प्रधानमंत्री को बहस की चुनौती देने पर रीजीजू ने राहुल गांधी का मजाक उड़ाया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 3 नवंबर 2026

दिल्ली : प्रधानमंत्री को बहस की चुनौती देने पर रीजीजू ने राहुल गांधी का मजाक उड़ाया

rijiju-coment-on-rahul-gandhi
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘‘विदेशी मदद’’ के मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती दिए जाने का मजाक उड़ाते हुए मंगलवार को कहा कि यह वैसा ही है जैसे ‘‘इस्लामी कट्टरपंथी धर्मनिरपेक्षता की बात करें।’’ रीजीजू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘उच्च स्तर की बहस परिपक्व लोगों के बीच होती है।’’ गांधी ने देश को अस्थिर करने के लिए विपक्ष पर विदेशी मदद लेने का आरोप लगाने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर सोमवार को पलटवार किया था और उन्हें इस मुद्दे पर खुली बहस करने की चुनौती दी थी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर मोदी पर “विदेशी मदद” से प्रधानमंत्री की कुर्सी हासिल करने का आरोप भी लगाया था।


रीजीजू ने गांधी की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘यह ठीक वैसा ही है जैसे इस्लामी कट्टरपंथी धर्मनिरपेक्षता की बात करें, अलगाववादी भारतीय झंडा उठाएं और अराजकता फैलाने वाले संविधान की किताब दिखाएं।’’ भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘भारत के दुश्मनों के एजेंडे को आगे बढ़ाना और फिर दूसरों पर विदेशी मदद लेने का आरोप लगाना खुद अपना मजाक उड़ाने जैसा है।’’ मोदी ने शनिवार को गुजरात के अपने दौरे में कहा था, ‘‘जब देश बाहरी चुनौतियों का समाधान तलाश रहा था, तब देश के भीतर भी कुछ ताकतें झूठ और अफवाहें फैलाकर अस्थिरता पैदा कर रही थीं लेकिन देशवासी राष्ट्र के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे।’’ उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विदेश यात्राओं का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए कहा था, ‘‘एक दशक से अधिक समय की हताशा के कारण ये लोग अब खुलकर सामने आ गए हैं। विदेश में कौन किससे चोरी-छिपे मिल रहा है? भारत विरोधी ताकतें किसका समर्थन कर रही हैं? भारत के दुश्मनों की भाषा कौन बोल रहा है? हमें इन सभी तौर-तरीकों को पहचानना होगा।’’

कोई टिप्पणी नहीं: