पटना । बिहार की राजनीति से बड़ी खबर है. मोकामा के विधायक अनंत सिंह को बिहार विधानसभा की ओर से नोटिस जारी किया गया है. यह नोटिस पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में भेजा गया है. विधानसभा सचिव संजय कुमार सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के निर्देश पर यह नोटिस जारी किया है. अनंत सिंह को 7 दिनों के अंदर अपना जवाब देने को कहा गया है. सोमवार को अनंत सिंह ने विधानसभा का नोटिस प्राप्त कर लिया.अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग जेडीयू की ओर से की गई थी. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को इस संबंध में आवेदन दिया था. इसमें अनंत सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया था.जेडीयू ने अपने आरोपों के समर्थन में अखबारों की कटिंग, सीडी और कई अन्य सबूत भी सौंपे थे. इन दस्तावेजों को देखने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने आगे की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया. इसके बाद विधानसभा सचिव ने अनंत सिंह को नोटिस भेजा है.
सोमवार, 2 नवंबर 2026
पटना : अनंत सिंह की विधायकी पर संकट, विधानसभा ने थमाया नोटिस, 7 दिन में देना होगा जवाब
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें