मुजफ्फरपुर : गोबरसही में गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट, एक की मौत, चार घायल, खाली कराया गया क्षेत्र - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 2 नवंबर 2026

मुजफ्फरपुर : गोबरसही में गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट, एक की मौत, चार घायल, खाली कराया गया क्षेत्र

gas-pipeline-blast-muzaffarpur
मुजफ्फरपुर : नाला निर्माण के लिए सड़क की खोदाई चल रही थी। इसी दौरान अचानक जमीन के नीचे बिछी गैस पाइपलाइन फट गई। पाइपलाइन से तेज गति से पीएनजी गैस निकलने लगी।देखते ही देखते गैस में आग भड़क उठी। आग की लपटें उठते ही इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और चार लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद पूरे इलाके को खाली करा लिया गया। घटना सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही की है। बताया जा रहा है कि नाला निर्माण के लिए खोदाई के दौरान मशीन से गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद पाइपलाइन से तेजी से पीएनजी गैस का रिसाव होने लगा।गैस फैलने के कुछ ही देर बाद आग भड़क उठी। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और चार लोगों के घायल होने की सूचना है।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। अग्निशमन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच रही है। एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को खाली करा लिया गया है। इलाके में स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: