नई दिल्ली। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) ने कहा है कि सोमवार और मंगलवार को दिल्ली के वायु प्रदूषण में पटाखों का योगदान सबसे अधिक रहा। इसने कहा कि इसमें पटाखों की हिस्सेदारी दोनों दिन क्रमशः 71.1 प्रतिशत और 29.8 प्रतिशत रही। आईआईटीएम के अनुमान में कहा गया है कि दीपावली के अगले दिन, यानी सोमवार को शहर के प्रदूषण स्तर में पटाखों का योगदान काफी अधिक था, जो मंगलवार को कम हो गया। सोमवार को अनुमान का मानक विचलन 104.1 प्रतिशत था और मंगलवार को यह 27.7 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो प्रदूषण संबंधी योगदान में काफी उतार-चढ़ाव और अनिश्चितता को दर्शाता है। सोमवार को हुए कुल प्रदूषण में वाहनों के धुएं की हिस्सेदारी 6.9 प्रतिशत रही, जिसके बाद द्वितीयक अकार्बनिक वायु कणों का योगदान पांच प्रतिशत और द्वितीयक कार्बनिक वायु कणों का योगदान 4.5 प्रतिशत रहा। इसके अलावा, मिश्रित या अज्ञात जैव ईंधन का योगदान 4.4 प्रतिशत था, जबकि खनिज धूल व राख तथा मिश्रित दहन की हिस्सेदारी 2.5-2.5 प्रतिशत रही। आईआईटीएम के अनुसार, लकड़ी जलाने से होने वाले प्रदूषण का योगदान 1.3 प्रतिशत रहा, जबकि नगरीय और प्लास्टिक-रबड़ युक्त कचरे सहित अन्य कचरा जलाने की हिस्सेदारी 1.1 प्रतिशत रही। वहीं, कोयले जलाने और औद्योगिक उत्सर्जन का योगदान क्रमशः 0.5 प्रतिशत और 0.2 प्रतिशत रहा। इसने कहा कि मंगलवार को प्रदूषण में पटाखों की हिस्सेदारी घटकर 29.8 प्रतिशत रह गई, जबकि 17.5 प्रतिशत के योगदान के साथ द्वितीयक कार्बनिक वायु कण दूसरे सबसे बड़े कारण के रूप में उभरे। कुल प्रदूषण भार में वाहनों के धुएं और द्वितीयक अकार्बनिक वायु कणों में, प्रत्येक की हिस्सेदारी 11.7 प्रतिशत रही, जबकि लकड़ी जलाने से 10.7 प्रतिशत और कचरा जलाने से 7.7 प्रतिशत प्रदूषण हुआ। आईआईटीएम के अनुसार, मिश्रित दहन की हिस्सेदारी 5.1 प्रतिशत रही, जिसके बाद मिश्रित या अज्ञात जैव ईंधन का योगदान 3.3 प्रतिशत और खनिज धूल व राख का योगदान 1.5 प्रतिशत रहा। मंगलवार को दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मामूली सुधार के साथ ‘खराब’ श्रेणी में आ गया, जहां शाम चार बजे का स्तर 299 दर्ज किया गया। हालांकि, बुधवार को वायु गुणवत्ता फिर से बिगड़ गई और एक्यूआई बढ़कर 312 पर पहुँच गया, जिससे यह ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। 201 से 300 के बीच के एक्यूआई को ‘खराब’श्रेणी में रखा जाता है, जबकि 301 से 400 के बीच का स्तर ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। आईआईटीएम के अनुमानों से संकेत मिलता है कि दीपावली के बाद पटाखों का योगदान कम होने के बावजूद, मंगलवार को भी वे प्रदूषण के सबसे बड़े ज्ञात स्रोत बने रहे।
बुधवार, 11 नवंबर 2026
Home
देश
दिल्ली : सोमवार और मंगलवार को दिल्ली के प्रदूषण में पटाखों का सबसे बड़ा योगदान रहा : आईआईटीएम
दिल्ली : सोमवार और मंगलवार को दिल्ली के प्रदूषण में पटाखों का सबसे बड़ा योगदान रहा : आईआईटीएम
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें