दिल्ली : पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ सुबह की सैर के दौरान बेहोश हुए, एम्स में भर्ती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 11 नवंबर 2026

दिल्ली : पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ सुबह की सैर के दौरान बेहोश हुए, एम्स में भर्ती

dhankar-hospitaluse
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को सुबह की सैर के दौरान बेहोश हो गये, जिसके बाद उन्हें यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में तत्काल विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी। एम्स प्रशासन ने अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। सूत्रों ने बताया कि सुबह की सैर के दौरान गिरने और कुछ मिनट तक बेहोश रहने के बाद धनखड़ के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हें पीसीआर के वाहन से घर ले गये। सूत्रों के अनुसार, इसके बाद आईएलबीएस की एक चिकित्सा टीम और एम्स के डॉक्टर संदीप सेठ ने उनकी जांच की और उन्हें चिकित्सा सहायता दी। हालांकि स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए धनखड़ को एंबुलेंस से तत्काल एम्स ले जाया गया। सूत्रों ने बताया कि 75-वर्षीय धनखड़ को अस्पताल के ‘कार्डियो-न्यूरो सेंटर’ में भर्ती कराया गया है। फिलहाल हृदय रोग विभाग के चिकित्सक उनकी जांच और उपचार कर रहे हैं। मार्च 2025 में सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। जून, 2025 में नैनीताल के आधिकारिक दौरे के दौरान, कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में धनखड़ बेहोश होकर गिर पड़े थे।

कोई टिप्पणी नहीं: