दिल्ली : वायु गुणवत्ता सुधर कर 'खराब' श्रेणी में पहुंची, एक्यूआई 299 रहा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 10 नवंबर 2026

दिल्ली : वायु गुणवत्ता सुधर कर 'खराब' श्रेणी में पहुंची, एक्यूआई 299 रहा

delhi-air-pollution
नयी दिल्ली, 10 नवंबर । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और यह 'खराब' श्रेणी में आ गई। आज 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 299 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी की सीमा से थोड़ा सा कम है। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि हवा की गति बढ़ने के कारण आने वाले कुछ दिनों में वायु गुणवत्ता में और सुधार होगा। निजी मौसम एजेंसी 'स्काईमेट' के उपाध्यक्ष और मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत ने कहा, ''हवा की दिशा और गति बदल गई है। अब उत्तर-पश्चिमी हवाएं दिल्ली क्षेत्र को प्रभावित कर रही हैं, जिनकी औसत गति 12-14 किमी प्रति घंटा है। इससे प्रदूषक तत्वों के बिखरने में मदद मिली है।'' पलावत ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक हवा की गति तेज रहने की उम्मीद है, जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक में और सुधार हो सकता है। दिल्ली के लिए 'वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान प्रणाली' (ईडब्ल्यूएस) के अनुसार, अगले दो दिनों तक हवा में मौजूद कणों (पीएम 2.5 और पीएम 10) की मात्रा में कमी आने की संभावना है। आंकड़े दर्ज करने वाले 58 निगरानी केंद्रों में से, 28 केंद्रों पर आज हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में, 28 पर 'खराब' श्रेणी में और दो पर 'मध्यम' श्रेणी में रही। किसी भी निगरानी केंद्र पर हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज नहीं की गई। दिल्ली छावनी क्षेत्र और श्री अरबिंदो मार्ग पर स्थित वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों ने वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज की। इन स्थानों पर औसत एक्यूआई क्रमशः 135 और 155 रहा। शहर का औसत एक्यूआई सोमवार के 344 से सुधरकर मंगलवार को 299 हो गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब', 401 से 450 को 'गंभीर' और 450 से अधिक को 'अत्यंत गंभीर' श्रेणी में माना जाता है। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में पीएम 10 सबसे प्रमुख प्रदूषक था। दिल्ली के लिए 'डिसिजन सपोर्ट सिस्टम' (डीएसएस) के अनुसार, मंगलवार को शहर के प्रदूषण में परिवहन क्षेत्र का योगदान सबसे अधिक (18 प्रतिशत) रहने का अनुमान था। पराली जलाने का योगदान दो प्रतिशत रहने का अनुमान था। पूर्वानुमानों के अनुसार बुधवार को यह बढ़कर 7.9 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: