दिल्ली : धुंध की मोटी चादर की चपेट में दिल्ली, जहांगीरपुरी में एक्यूआई 452 दर्ज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 3 नवंबर 2026

दिल्ली : धुंध की मोटी चादर की चपेट में दिल्ली, जहांगीरपुरी में एक्यूआई 452 दर्ज

delhi-pollutuon
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह धुंध की मोटी चादर छाए रहने के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 332 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, जहांगीरपुरी में वायु गुणवत्ता सबसे खराब रही। यहां एक्यूआई 452 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। एक दिन पहले सोमवार को दिल्ली में इस मौसम का पहला ‘बेहद खराब’ वायु गुणवत्ता वाला दिन दर्ज किया गया था। सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 324 था। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार सुबह नौ बजे दिल्ली के 57 निगरानी केंद्रों में से आठ पर वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि 32 केंद्रों पर यह ‘बेहद खराब’ रही। दो केंद्रों पर वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ और शेष 15 केंद्रों पर ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, जहांगीरपुरी में वायु गुणवत्ता सबसे खराब रही, जहां एक्यूआई 452 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। वायु गुणवत्ता में गिरावट के बीच दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.1 डिग्री अधिक है। अन्य मौसम केंद्रों में पालम में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसमी औसत के बराबर है। वहीं, लोधी रोड में यह 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। रिज मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। इसके अलावा, अयानगर में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसमी औसत से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं: