नई दिल्ली। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) मनस्वी वशिष्ठ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने के बाद ‘रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन’ ने हड़ताल का अपना आह्वान मंगलवार को वापस ले लिया। शाहदरा थाने में पुलिस और वकीलों के बीच हुई झड़प को लेकर दो अधिकारियों के तबादले के विरोध में पुलिस मुख्यालय के बाहर कर्मियों ने प्रदर्शन किया था जिसमें वशिष्ठ भी शामिल हुए थे। इस घटनाक्रम के बाद उन्हें निलंबित किया गया है। बार एसोसिएशन ने इससे पहले वकीलों के खिलाफ वशिष्ठ की टिप्पणियों को लेकर तीन नवंबर को वकीलों से हड़ताल का आह्वान किया था। एसोसिएशन ने मंगलवार को जारी एक परिपत्र में कहा, ‘‘उपरोक्त घटनाक्रम और पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई को ध्यान में रखते हुए, रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारी समिति ने विरोध प्रदर्शन समाप्त करने और हड़ताल के आह्वान को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का निर्णय लिया है।’’ एसोसिएशन ने सभी सदस्यों से अपना नियमित न्यायिक कार्य फिर से शुरू करने का अनुरोध करते हुए कहा कि अदालत की कार्यवाही अन्य दिनों की तरह जारी रहेगी। एसोसिएशन ने कानूनी बिरादरी की गरिमा और सम्मान को बनाए रखने में अपने सदस्यों द्वारा दिखाई गई एकता और सहयोग की भी सराहना की। उसने दोहराया कि वह अपने सदस्यों की गरिमा, आत्म-सम्मान और कल्याण के लिए मजबूती से खड़ी रहेगी और जब भी कानूनी बिरादरी के हितों से समझौता किया जाएगा तो जवाबदेही और उचित कार्रवाई की मांग करेगी। इस नोटिस पर रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव तेहलान और मानद सचिव प्रदीप खत्री सहित अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर थे। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दो अधिकारियों के तबादले के विरोध में पुलिस मुख्यालय के बाहर कर्मियों के प्रदर्शन में शामिल हुए एसीपी वशिष्ठ को निलंबित कर दिया। सूत्र ने बताया कि एसीपी के खिलाफ कार्रवाई इस घटना के सिलसिले में की गई है और इस संबंध में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
मंगलवार, 3 नवंबर 2026
दिल्ली : एसीपी मनस्वी वशिष्ठ के निलंबन के बाद रोहिणी अदालत के वकीलों ने हड़ताल वापस ली
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें