दिल्ली : ईडी ने दिल्ली कार्यालय में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान से पूछताछ की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 नवंबर 2026

दिल्ली : ईडी ने दिल्ली कार्यालय में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान से पूछताछ की

ed-investigate-azam-khan
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान से शुक्रवार को दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में पूछताछ शुरू की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री खान को बृहस्पतिवार को गाजियाबाद की धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) से जुड़ी विशेष अदालत ने चार दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया था। केंद्रीय एजेंसी ने 31 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में रामपुर जेल के बाहर से उन्हें गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित डासना जेल में रखा गया था। अधिकारियों ने बताया कि 78 वर्षीय खान से पूछताछ की जा रही है और उनका बयान दर्ज किया जा रहा है। 


ईडी के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय की जांच टीम दिल्ली स्थित मुख्यालय में उनसे पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि अधिक उम्र और उससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण खान को लखनऊ स्थित ईडी कार्यालय नहीं ले जाया गया, जहां उनके खिलाफ मामला दर्ज है। ईडी ने खान और अन्य लोगों के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया है। एजेंसी ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा खान और उनके कथित सहयोगियों के खिलाफ दर्ज 58 प्राथमिकी के आधार पर यह मामला दर्ज किया। एजेंसी का आरोप है कि सरकारी कार्यों के लिए जारी धन का इस्तेमाल रामपुर में खान द्वारा प्रवर्तित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय बनाने के लिए किया गया। ईडी ने आरोप लगाया कि खान ने राज्य के नगर विकास मंत्री और उत्तर प्रदेश जल निगम के प्रभारी मंत्री के रूप में अपने प्रभाव का इस्तेमाल कथित अनियमितताओं को अंजाम देने में मदद के लिए किया।  रामपुर विकास प्राधिकरण ने जुलाई में विश्वविद्यालय परिसर की 38 इमारतों को गिराने का आदेश दिया था, जिसके बाद विश्वविद्यालय ने इस आदेश के खिलाफ अपील दायर की।

कोई टिप्पणी नहीं: