दिल्ली : सरकार बिजली सब्सिडी का दावा करने के लिए घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पोर्टल जारी करेगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 24 नवंबर 2026

दिल्ली : सरकार बिजली सब्सिडी का दावा करने के लिए घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पोर्टल जारी करेगी

electricity-subsidy-delhi
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार जल्द ही घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए सब्सिडी का विकल्प चुनने हेतु एक समर्पित पोर्टल जारी करेगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि दिसंबर के पहले हफ्ते में यह पोर्टल जारी किया जा सकता है जिसके बाद उपभोक्ताओं के पास जरूरी दस्तावेजों की मदद से पोर्टल पर पंजीकरण कराने एवं सब्सिडी का विकल्प चुनने के लिए एक माह का वक्त होगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को हर साल सब्सिडी का विकल्प चुनना होगा तथा जो लोग ऐसा नहीं करेंगे, वे सब्सिडी खो देंगे। अधिकारियों ने बताया कि बिजली वितरण कंपनियां (डिस्कॉम) उपभोक्ताओं के बिजली उपभोक्ता संख्या और आधार विवरण का उपयोग करके उनका सत्यापन करेंगी। आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पिछली दिल्ली सरकार ने 2022 में केवल उन घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली सब्सिडी देना शुरू किया, जिन्होंने इसके लिए आवेदन किया था। मौजूदा सब्सिडी योजना के तहत, दिल्ली सरकार उन घरेलू उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली देती है जो हर महीने 200 यूनिट तक बिजली का इस्तेमाल करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: