दिल्ली : जम्मू-कश्मीर कल भी भारत का हिस्सा था, आज भी है और आगे भी रहेगा : फारूक अब्दुल्ला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 1 नवंबर 2026

दिल्ली : जम्मू-कश्मीर कल भी भारत का हिस्सा था, आज भी है और आगे भी रहेगा : फारूक अब्दुल्ला

farukh-abdulla-ramlila-maidan
नई दिल्ली। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर कल भी भारत का हिस्सा था, आज भी है और आगे भी रहेगा तथा कोई उसे भारत से अलग नहीं कर सकता। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली में यह भी कहा कि मुसलमानों को बार-बार ‘‘पाकिस्तानी’’ कहकर निशाना बनाया जाता है, लेकिन उन्होंने देश के लिए पहले भी खून दिया है और आगे भी देते रहेंगे। अब्दुल्ला ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को संबोधित करते हुए कहा, “हम (मुसलमान) इसी वतन में हैं और इसी वतन को मजबूत करना है।”


उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि उत्तर प्रदेश में एक करोड़ से अधिक हिंदुओं के नाम भी मतदाता सूची से हटाए जाने की बात सामने आई है। अब्दुल्ला ने सवाल किया कि क्या वे भी पाकिस्तानी हैं? अब्दुल्ला ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कब तक अपनी नाकामियों का ठीकरा दूसरों पर फोड़ा जाता रहेगा। नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता ने कहा कि यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि किसी भी भारतीय नागरिक का मताधिकार नहीं छीना जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी प्रांत तरक्की में पीछे रह जाता है, तो भारत मजबूत नहीं होगा। इस मौके पर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता महबूबा मुफ्ती ने विशेष राज्य दर्जा खत्म किए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग बर्बाद हो गए हैं और उन्हें डर है कि कहीं पूरे देश को जम्मू-कश्मीर जैसा न बना दिया जाए। मुफ्ती ने कहा, “जम्मू-कश्मीर इस देश की आत्मा है और हम आप लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कहेंगे कि सारे जहां से हिंदुस्तां हमारा।”

कोई टिप्पणी नहीं: