किसी भी देश की फिल्म ऑस्कर की इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के अलावा दूसरी कैटेगरी में भी अपनी जगह बनाने की कोशिश कर सकती है. इसके लिए फिल्म को एकेडमी के नियमों को पूरा करना जरूरी है. इन नियमों के मुताबिक, फिल्म को अमेरिका के किसी तय शहर में लगातार कम से कम सात दिनों तक सिनेमाघरों में दिखाया जाना चाहिए. इसके अलावा, उसे एकेडमी की बाकी शर्तें भी पूरी करनी होंगी. सभी नियम पूरे होने पर फिल्म के मेकर्स या डिस्ट्रीब्यूटर्स ऑस्कर के लिए जरूरी दस्तावेज जमा कर सकते हैं. इसके बाद फिल्म को अवॉर्ड के लिए चुने जाने पर विचार किया जा सकता है. वहीं, इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में नियम अलग हैं. इस कैटेगरी में हर देश अपनी ओर से सिर्फ एक फिल्म को आधिकारिक एंट्री के तौर पर भेजता है.
मुंबई (संवाददाता) । नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और रवि दुबे की इस फिल्म के एक्शन, वीएफएक्स, एडिटिंग और निर्देशन की खूब तारीफ हो रही है. अब बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बीच फिल्म ने एक और उपलब्धि हासिल की है. बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बीच 'रामायण' ने ऑस्कर 2027 की रेस में भी जगह बना ली है. फिल्म 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स की दौड़ में शामिल हो गई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने 'रामायण: पार्ट 1' को 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स में विचार के लिए भेजा है. इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है. खास बात ये है कि इसी साल मराठी फिल्म 'गोंधल' को भारत की ओर से ऑस्कर की इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए आधिकारिक एंट्री चुना गया है. ऐसे में 'रामायण' भी इस कैटेगरी से अलग दूसरी कैटेगरी में ऑस्कर के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकती है. हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि भारत की दूसरी फिल्में ऑस्कर की दौड़ में शामिल नहीं हो सकतीं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें