वाशिंगटन, 11 नवंबर (एपी) रिपब्लिकन पार्टी की नेता मारिया एलविरा सालाजार ने मंगलवार को अमेरिका में फ्लोरिडा के 27वें कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र से डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार एलियट रोड्रिगेज को हराकर प्रतिनिधि सभा का चुनाव जीत लिया। पूर्व पत्रकार सालाजार ने आव्रजन को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त नीति से खुद को अलग करते हुए लगातार चौथी बार जीत हासिल की। उन्होंने चुनाव प्रचार के एक वीडियो में कहा था कि जिन हिस्पैनिक मतदाताओं ने ट्रंप को चुनाव जिताने में मदद की थी, वे अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। हिस्पैनिक उन लोगों को कहा जाता है जिनकी पारिवारिक या सांस्कृतिक जड़ें स्पेन अथवा स्पेनिश भाषी लैटिन अमेरिकी देशों से जुड़ी हैं। रोड्रिगेज भी पूर्व पत्रकार हैं और मियामी में सीबीएस से संबद्ध एक टेलीविजन चैनल में समाचार प्रस्तोता रह चुके हैं। उन्होंने भी राष्ट्रपति की आव्रजन नीति की आलोचना करते हुए इसे अमानवीय बताया था।
बुधवार, 11 नवंबर 2026
Home
विदेश
वाशिंगटन : फ्लोरिडा के 27वें कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र से रिपब्लिकन उम्मीदवार सालाजार फिर निर्वाचित
वाशिंगटन : फ्लोरिडा के 27वें कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र से रिपब्लिकन उम्मीदवार सालाजार फिर निर्वाचित
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें