दिल्ली : प्रधानमंत्री ने भाई दूज पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 11 नवंबर 2026

दिल्ली : प्रधानमंत्री ने भाई दूज पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

modi-bhai-dooj-wish
नयी दिल्ली, 11 नवंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को भाई दूज के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के स्नेहपूर्ण एवं प्रगाढ़ रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ''देशभर के मेरे परिवारजन को भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं।'' उन्होंने कहा, ''यह पावन पर्व भाई-बहन के स्नेहपूर्ण एवं प्रगाढ़ रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक है।'' प्रधानमंत्री ने कहा, ''इस शुभ अवसर पर मैं सभी की प्रसन्नता और संपन्नता की कामना करता हूं।'' भाई दूज का त्योहार रक्षाबंधन की तरह भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, जबकि भाई दूज पर वे अपने भाइयों के माथे पर टीका लगाकर उनके प्रति स्नेह व्यक्त करती हैं और उनकी लंबी उम्र तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: