दिल्ली : कराची बंदरगाह पर फंसे भारतीय नाविक को लेकर भारत ने पाकिस्तान से सहायता का अनुरोध किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 नवंबर 2026

दिल्ली : कराची बंदरगाह पर फंसे भारतीय नाविक को लेकर भारत ने पाकिस्तान से सहायता का अनुरोध किया

india-ask-help-to-pakistan
नई दिल्ली। कराची बंदरगाह पर एक भारतीय नाविक, और एक जहाज के चालक दल के पांच सदस्यों के पिछले कुछ महीनों से फंसे होने की खबरों के बीच भारत ने शुक्रवार को कहा कि उसने पाकिस्तानी पक्ष से राजनयिक सहायता का अनुरोध किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम वहां इन लोगों के साथ-साथ उनके नियोक्ता यानी पोत परिवहन कंपनी और उनके एजेंट के संपर्क में हैं तथा इस मुद्दे का हल करने का प्रयास कर रहे हैं।’’ उनसे भारतीय मर्चेंट नेवी के एक अधिकारी के बारे में पूछा गया था, जो चालक दल के पांच सदस्यों के साथ कराची बंदरगाह पर कथित तौर पर फंसे हुए हैं। उन सभी के परिवार के सदस्य उन्हें घर वापस लाने के लिए पिछले कई महीनों से अधिकारियों से अपील कर रहे हैं। जायसवाल ने कहा, ‘‘हम वहां मौजूद इन लोगों के संपर्क में हैं, साथ ही उनके नियोक्ता—यानी पोत परिवहन कंपनी और उनके एजेंट—से भी बातचीत कर रहे हैं, और इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। हमने पाकिस्तानी पक्ष से राजनयिक सहायता का भी अनुरोध किया है।  उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन असल में, यह पोत परिवहन कंपनी और कर्मचारियों के बीच का एक मामला है, जो कि एक व्यावसायिक मुद्दा है।’’

कोई टिप्पणी नहीं: