दिल्ली : ऑनलाइन आरक्षण पोर्टल चालू है, आईआरसीटीसी ने बंद होने की खबरों का खंडन किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 11 नवंबर 2026

दिल्ली : ऑनलाइन आरक्षण पोर्टल चालू है, आईआरसीटीसी ने बंद होने की खबरों का खंडन किया

irctc-online-working
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि उसका ऑनलाइन आरक्षण पोर्टल चालू था। निगम ने सुबह के समय पोर्टल ठप होने और इससे उपयोगकर्ताओं को परेशानी होने का दावा करने वाली खबरों को खारिज कर दिया। आईआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किया, ''आज सुबह यानी 10 नवंबर 2026 को आईआरसीटीसी की रेलवे टिकट बुकिंग वेबसाइट उपयोगकर्ताओं के लिए काम नहीं करने संबंधी कुछ खबरें मीडिया में आई हैं।'' निगम ने कहा, ''यह स्पष्ट किया जाता है कि इस दौरान ऑनलाइन आरक्षण पोर्टल चालू था और काम कर रहा था। हालांकि, पोर्टल पर एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के लॉगिन करने के कारण उपयोगकर्ताओं को कुछ देरी हुई।'' आईआरसीटीसी के अनुसार, त्योहारों, छुट्टियों और टिकट बुकिंग के व्यस्त समय, खासकर दिवाली और छठ पूजा के दौरान, रेलवे टिकटों की मांग कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में लाखों यात्री एक साथ टिकट बुक करने के लिए लॉगिन करने की कोशिश करते हैं, जिससे ऑनलाइन आरक्षण मंच पर असाधारण रूप से अधिक ट्रैफिक हो जाता है। निगम ने कहा कि वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर एक साथ बड़ी संख्या में लॉगिन करने की कोशिशों के कारण कुछ उपयोगकर्ताओं को लॉगिन करने में देरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा होगा। उसने कहा, ''ये समस्याएं अस्थायी थीं और सभी माध्यमों से ई-टिकट बुकिंग सेवा अब सामान्य रूप से काम कर रही है।''

कोई टिप्पणी नहीं: