दिल्ली : त्योहारों के दौरान शराब की बिक्री 13 प्रतिशत बढ़ी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 11 नवंबर 2026

दिल्ली : त्योहारों के दौरान शराब की बिक्री 13 प्रतिशत बढ़ी

alcohol-sell-increase-in-delhi
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में दिवाली पर समाप्त हुए 15 दिवसीय त्योहारी अवधि के दौरान शराब की बिक्री में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और इससे करीब 600 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल अलग-अलग ब्रांड की शराब की 3.31 करोड़ बोतलें बिकीं, जबकि 2025 में यह संख्या 2.96 करोड़ थी। आबकारी विभाग ने इस साल 15 दिवसीय त्योहारी अवधि के दौरान कुल 589.17 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 518.97 करोड़ रुपये था। इसके अलावा, विभाग ने दिवाली से एक दिन पहले, सात नवंबर को शराब की बिक्री से 79 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त किया। विभाग के पूर्व आदेश के अनुसार, रोशनी का त्योहार दिवाली शुष्क दिवस था और शहर में शराब की सभी दुकानें बंद थीं। आंकड़ों के अनुसार, इस साल दिवाली के एक दिन पहले 79.25 करोड़ रुपये की शराब बिकी जबकि पिछले साल यह राशि 63.40 करोड़ रुपये थी।

कोई टिप्पणी नहीं: