दिल्ली : मोदी सरकार ‘दिमागी बुलडोजर’ : कपिल सिब्बल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 1 नवंबर 2026

दिल्ली : मोदी सरकार ‘दिमागी बुलडोजर’ : कपिल सिब्बल

kapil-sibbal-said-dimagi-buldozar
नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने शनिवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को ‘‘दिमागी नक्सल’’ कहने वाले लोग खुद ‘‘दिमागी बुलडोजर’’ हैं, जिन्होंने संविधान और लोगों के मताधिकार पर बुलडोजर चला दिया है। सिब्बल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के प्रतीकात्मक ‘‘जन महाभियोग’’ कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष संसद में अपनी बात रखना चाहता है तो उसकी नहीं सुनी जाती, विरोध करने पर लाठीचार्ज होता है और मुख्यधारा का मीडिया सरकार की बात दोहराता है। उन्होंने कहा, ‘‘ज्ञानेश कुमार शतरंज की बिसात पर सिर्फ एक मोहरा हैं। असली दोषी वे ‘वजीर’ हैं जो देश में घूम रहे हैं।’’ सिब्बल ने कहा, ‘‘वे हमें ‘दिमागी नक्सल’ कहते हैं, लेकिन मैं कहूंगा कि आप ‘दिमागी बुलडोजर’ हैं। आपने हमारे संविधान, लोगों के अधिकारों और उनके वोट पर बुलडोजर चला दिया है।’’ भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 का उल्लेख करते हुए सिब्बल ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से कथित हेरफेर किया गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की लड़ाई ज्ञानेश कुमार पर खत्म नहीं, बल्कि उनसे शुरू होनी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: