- प्रेस क्लब खागा इकाई ने आयोजित किया पत्रकार सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी
- वरिष्ठ पत्रकार प्रेमकांत तिवारी रहे मुख्य अतिथि
खागा / फतेहपुर (शीबू खान)। प्रेस क्लब खागा इकाई की ओर से पत्रकार सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘बदलते परिवेश में पत्रकारों की भूमिका’ विषय पर चर्चा हुई। राजधानी लखनऊ सहित विभिन्न जनपदों से आए पत्रकारों ने शिरकत की। इस दौरान मंच से क्षेत्र के सभी पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार प्रेमकांत तिवारी रहे।

प्रेस क्लब के संस्थापक प्रेमशंकर अवस्थी, संरक्षक सरोज पांडेय और अध्यक्ष रितेश पांडेय ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। संस्था के पदाधिकारी इंदल सिंह, राजू दुबे, इसराइल फारुकी सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन की जिम्मेदारी निभाई। गोष्ठी में विभिन्न पत्रकारों ने अपने विचार रखते हुए पत्रकारिता के दायित्वों और बदलते दौर की चुनौतियों पर चर्चा की। मुख्य वक्ता प्रेमकांत तिवारी ने अकबर इलाहाबादी के मशहूर शेर - हर शख्स को गुमान है कि मैं भी हूं कुछ चीज और हमको नाज़ है कि मैं कुछ नहीं, से अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को अहंकार और गुमान से दूर रहना चाहिए। पत्रकारिता में विनम्रता, विवेक और जिम्मेदारी का विशेष महत्व है। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते प्रभाव पर कहा कि एआई का निर्माण इंसान ने किया है, इसलिए विवेक का वास्तविक स्वामित्व भी इंसान के पास ही रहना चाहिए। पत्रकारों को एआई का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए और पूरी तरह उसके भरोसे नहीं रहना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों को अपनी परंपराओं और मूल्यों से जुड़े रहने की सीख दी। कहा कि बदलते समय के साथ तकनीक को अपनाना जरूरी है, लेकिन पत्रकारिता की बुनियादी जिम्मेदारियों और मानवीय विवेक को बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने शेर - हर शख्स को गुमान है कि मैं भी हूं कुछ चीज और हमको नाज़ है कि मैं कुछ नहीं, के माध्यम से अपनी बात समाप्त करते हुए वर्तमान को भविष्य से जोड़कर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श के साथ पत्रकारों का सम्मान किया गया।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार प्रद्युम्न तिवारी, अविनाश मिश्रा, अनाम पाण्डेय, वीरेन्द्र पाण्डेय, राजेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे हैं। इस दौरान साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान, प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी, जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, जिला महासचिव धीर सिंह यादव, असोथर ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रताप दिवाकर, विमल गुप्ता, सुनील कुमार, सैय्यद तक़ी आब्दी अर्शू, अब्बास, दिव्यांश प्रताप सिंह सहित कई अन्य पत्रकार उपस्थित रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें