दिल्ली : केंद्र में ‘चोरी की सरकार’, मोदी सत्ता से जाएंगे तभी लोकतंत्र बचेगा : खरगे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 1 नवंबर 2026

दिल्ली : केंद्र में ‘चोरी की सरकार’, मोदी सत्ता से जाएंगे तभी लोकतंत्र बचेगा : खरगे

kharge-in-rally-attack-modi
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और महाराष्ट्र, बिहार तथा उत्तर प्रदेश की सरकारों को ‘चोरी की सरकार’ करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता से जाने पर ही लोकतंत्र बच सकेगा। दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आयोजित रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्षी नेताओं को डराने की कोशिश की जाती है, लेकिन कांग्रेस और गठबंधन के नेता इससे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘मोदी जी खुद ही स्वयं को चुनते हैं, जनता उनको नहीं चुनती है। आज की केंद्र सरकार, महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश की सरकार, ये सब चोरी की सरकार हैं।’’ खरगे ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘इन चोरों को सत्ता से निकालना होगा। मोदी सत्ता से जाएंगे तो तभी लोकतंत्र बचेगा।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने विपक्षी एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि सरकारी एजेंसियों के जरिये विपक्षी नेताओं को डराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता ऐसी कोशिशों के सामने झुकने वाले नहीं हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन की यह रैली मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर आयोजित की गई। विपक्षी दल चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप लगाते रहे हैं, जबकि निर्वाचन आयोग इन आरोपों को खारिज करता रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: