दिल्ली : अब लड़ाई देश के वोटरों और ‘चीटरों’ के बीच है : तेजस्वी यादव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 1 नवंबर 2026

दिल्ली : अब लड़ाई देश के वोटरों और ‘चीटरों’ के बीच है : तेजस्वी यादव

tejaswi-in-rally-attack-modi
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि देश में मौजूदा लड़ाई वोटरों और ‘चीटरों’ के बीच है तथा लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने और उन्हें जेल भेजने की मांग की। दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आयोजित रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा, ‘‘हमें संकल्प लेना है कि हम लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे।’’ उन्होंने रामलीला मैदान का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘वैसे तो रामलीला मैदान में रामायण के पाठ का आयोजन होता है, लेकिन हमने वोट चोरों के खिलाफ महाभारत शुरू किया है।’’


महाभारत के पात्र शकुनि का उल्लेख करते हुए राजद नेता ने कहा, ‘‘जब शकुनि अपना खेल खेल रहा है, तो कुरुक्षेत्र में लड़ाई लड़नी होगी। शकुनि पासा फेंकता था, तो उसमें बेईमानी होती थी।’’ तेजस्वी ने कहा, ‘‘ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए और उन्हें जेल भेजना चाहिए, ताकि आगे किसी की लोकतंत्र खत्म करने की हिम्मत नहीं हो।’’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘मोदी सरकार दो नंबरी है और मोदी जी 10 नंबरी प्रधानमंत्री हैं।’’ प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा, ‘‘मोदी जी, आज आपको चुनना होगा कि आपके लिए देश महत्वपूर्ण है या फिर अपना ‘ज्ञानू’ महत्वपूर्ण है।’’ उन्होंने निर्वाचन आयोग में सॉफ्टवेयर घोटाला होने का आरोप भी लगाया। ‘इंडिया’ गठबंधन की यह रैली मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर आयोजित की गई। विपक्षी दल चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप लगाते रहे हैं, जबकि निर्वाचन आयोग इन आरोपों को खारिज करता रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: