दिल्ली : खरगे का बयान लोकतांत्रिक संस्थाओं पर जनता के विश्वास को कमजोर करने का प्रयास : लोजपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 2 नवंबर 2026

दिल्ली : खरगे का बयान लोकतांत्रिक संस्थाओं पर जनता के विश्वास को कमजोर करने का प्रयास : लोजपा

ljp-attack-kharge
नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 'चोरी के जनादेश' वाले बयान पर आपत्ति जताई और आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणियां लोकतांत्रिक संस्थाओं पर जनता के भरोसे को कमजोर करने की कोशिश हैं। दिल्ली में ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने 'वोट चोरी' का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि देश में केंद्र के अलावा बिहार, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश समेत भाजपा की कई सरकारें ‘चोरी के जनादेश’ से बनी हैं। उन्होंने लोकतंत्र को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सत्ता से हटाने की अपील की। उन्होंने कहा, “मोदी जाएंगे तभी लोकतंत्र बचेगा। मोदी को हटाएंगे तभी लोकतंत्र को बचाएंगे। मोदी हटाओ, लोकतंत्र बचाओ।” खरगे के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय प्रवक्ता रितेश कुमार ने से कहा, “बिना किसी ठोस सबूत के आरोपों के आधार पर प्रधानमंत्री को हटाने की मांग करना लोकतांत्रिक संस्थाओं पर जनता के भरोसे को कमजोर करने की कोशिश है।” उन्होंने कहा, “अगर कांग्रेस के पास चुनाव में गड़बड़ी के सबूत हैं तो उसे संबंधित अधिकारियों के सामने पेश करना चाहिए। चुनावों की निष्पक्षता और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को तथ्यों, उचित कानूनी प्रक्रिया और कानून के सम्मान के जरिए सुरक्षित रखा जाना चाहिए, न कि भड़काऊ बयानबाजी के जरिए।”

कोई टिप्पणी नहीं: