नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पांच नवंबर को वाराणसी में 'नव संकल्प महासभा' आयोजित करेगी, जिसमें पार्टी अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को वाराणसी में पार्टी द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक के बाद यह घोषणा की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और जमुई से सांसद अरुण भारती ने की। उन्होंने व्यवस्थाओं की समीक्षा की और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को जरूरी निर्देश एवं सुझाव दिए। पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यह रैली जगतपुर इंटर कॉलेज में आयोजित की जाएगी, जहां चिराग पासवान लोगों से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान वह उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी के उद्देश्यों और प्रस्तावित घोषणापत्र की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे। पार्टी ने बताया कि उसने इसी तरह की 'नव संकल्प महासभाओं' के जरिए बिहार में जनसमर्थन जुटाया था, जिसके बाद उसने विधानसभा चुनाव में 29 सीटों पर चुनाव लड़ा और 19 सीटों पर जीत हासिल की। पार्टी अब उत्तर प्रदेश में भी इसी रणनीति को दोहराने का प्रयास कर रही है।
सोमवार, 2 नवंबर 2026
Home
उत्तर-प्रदेश
देश
बिहार
दिल्ली : वाराणसी में पांच नवंबर को 'नव संकल्प महासभा' आयोजित करेगी लोजपा रामविलास
दिल्ली : वाराणसी में पांच नवंबर को 'नव संकल्प महासभा' आयोजित करेगी लोजपा रामविलास
Tags
# उत्तर-प्रदेश
# देश
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
उत्तर-प्रदेश,
देश,
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें